नगर पालिका परिषद बेरीनाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट जी के कुशल मार्गदर्शन तथा नगर पालिका परिषद बेरीनाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभासद आशा भैंसोड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बेरीनाग के कर्मचारियों, एन. एस. एस. स्वयंसेवियों तथा बी.एड. विभाग के प्रशिक्षुओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में कूड़े-करकट की साफ़-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता जीवन चन्द्र पंत ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर पालिका परिषद बेरीनाग के कर्मचारी संतोष उप्रेती, पुष्कर सिंह बाफिला तथा महाविद्यालय के कर्मचारी श्री कौशल उप्रेती, मानकी, नरेश चन्द, मनोज ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी तथा बी. एड. विभाग की हेड डॉ. ममता जोशी ने किया। डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. बी. एस. बिष्ट, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव ने इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी. पी. भट्ट ने नगर पालिका परिषद बेरीनाग की टीम, एन. एस. स्वयंसेवियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।

