राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया ।

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी के संरक्षण में महाविद्यालय के SVEEP के नोडल अधिकारी डॉ० रिफाकत अली के निर्देशन एवं SVEEP के महाविद्यालय के ब्राण्ड अम्बेसडर डॉ० हेमंती एवं डॉ० राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया । महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी ने रैली का शुभारंभ किया । महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुनस्यारी बाजार होते हुए वापस मुनस्यारी स्टेशन आकर रैली का समापन किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ० प्रदीप मण्डल, डॉ० राहुल पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र प्रकाश आर्या, राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ० रिफाकत अली, डॉ० पी०के० निश्छल, डॉ० हेमन्ती, डॉ० रवि जोशी, डॉ० भागीरथी राणा, डॉ० राजेन्द्र सिंह, गंगोत्री रायपा, बलवन्त सिंह, डॉ० शैलेश भंडारी, गणेश सिंह फर्सवाण, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, श्री त्रिलोक राम, छात्र संघ अध्यक्ष भागीरथी मर्तोलिया, अजय कुमार एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

