FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में फिर से बनाए जा रहे हैं कंटेनमेंट जोन

न्‍यूज हेाम लाइव नेटवर्क

उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते हालात पहले की तरह तेजी से खराब हो रहे हैं कोरोना के चक्र को तोड़ने के लिए अब प्रशासन कंटेनमेंट जोन भी बनाने लगा है उत्तराखंड में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 4 हो गई है जहां अगले आदेशों तक सभी जगह लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा 12 राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य कर दी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज लक्ष्मण चौक सरस्वती सोनी मार्ग इलाके में कोरोना संक्रमित मिलने के चलते प्रशासन ने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया है अब देहरादून में तो ऋषिकेश में और मसूरी में 1- 1 कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। जिसमें से लक्ष्मण चौक सरस्वती सोनी मार्ग क्षेत्र इसके अलावा नेहरू कॉलोनी ए ब्लॉक तथा गुमानीवाला ऋषिकेश और मसूरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।बता दें कि मंगलवार को राज्य सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। एक अप्रैल से 12 राज्यों से आने वालों लोगों को असुविधा से बचने के लिए 72 घंटे की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी साथ रखनी होगी।

Share This News