FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

हरियाली का प्रतीक उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने  बताया कि आज महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का प्रतीक उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । हरेला के इस पावन अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हरेला के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में फलदार, फूल और औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय,  चंद्र प्रकाश आर्य, डॉ० रिफाकत अली,  अमित कुमार टम्टा, सुश्री निधि मरौठिया, डॉ० उदयभान, डॉ० रीतू, डॉ० प्रशांत जोशी, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पाण्डेय, डॉ० दिनेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ० चेतन चन्द्र जोशी,  प्रेमा पाण्डेय, गणेश फ़र्श्वान,  लक्ष्मण बिष्ट,  त्रिलोक राम, छात्रसंघ अध्यक्ष चन्दन सिंह, खुशबू पांगती, लक्षिता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Share This News