वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत

वाहन स्वामियों को मिलेगी राहत
——-

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

देहरादून ।अगर आप भी वाहन स्वामी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के पुनः होते हुए प्रसार को देखते हुए केन्द्र सरकार के परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की वैधता 30 जून 2021 तक बढ़ा दी है।
इससे पहले सरकार द्वारा 1 फरवरी 2020 को एक्सपायर हो चुके प्रमाणपत्रों की वैधता तिथि 31 मार्च 2021 तक विस्तारित की गई थी परंतु बड़ी मात्रा में दस्तावेजों का नवीनीकरण ना होने के कारण समय सीमा के विस्तार का निर्णय लिया गया है।

Share This News