महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो .बी .एम . पाण्डेय की अध्यक्षता में उत्तराखंड के 25 वाँ स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में वाद-विवाद, निबन्ध एवं स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वाद – विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में धीरज सिंह बी.एस सी .,पंचम सत्रार्ध प्रथम स्थान ,विपक्ष में नेहा बोरा बी .एस सी .तृतीय सत्रार्ध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता पाठ में प्रथम स्थान रविना मेहरा एम .ए . द्वितीय सत्रार्ध ,द्वितीय स्थान नेहा बी.ए.पंचम सत्रार्ध एवं तृतीय स्थान सरिता दसौनी बी . एड तृतीय सत्रार्ध ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका मनराल बी .ए . पंचम सत्रार्ध , द्वितीय स्थान धीरज सिंह बी.एस सी . पंचम सत्रार्ध, तृतीय स्थान करीना बी .एस सी पंचम संत्रार्ध ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. जे० एन. पंत, डॉ० दीपा पंत, डॉ. बालम सिंह बिष्ट , डॉ०रश्मि, एवं डॉ० सुबोध रहे।
प्राचार्य प्रो० बी० एम० पाण्डे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उत्तराखंड के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी एवं उन्हें संस्कृति एवं सभ्यता को सदैव संरक्षित रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ० शिवानी कर्नाटक ने किया । डॉ. तनुजा ,डॉ. ओम प्रकाश एवं डॉ कल्पना ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

