थल बाजार और पांखू में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन।

एनएचएल संवाददाता पूजा कार्की।
थल पिथौरागढ़।थल थाने की ओर से थल बाजार और पांखू में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए एक अभियान चलाया गया जिसमें 64 बाहरी व्यक्तियों का मौके पर जाकर सत्यापन किया गया।थल बाजार में थानाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में जगदीश मारकुना,हरीश वर्मा ने सभी मकान मालिकों के घर घर जाकर वहां रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये। पांखू क्षेत्र में एसआई बहादुर सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राम प्रसाद,हेड कांस्टेबल नरेंद्र राणा, कांस्टेबल बलविंदर सिंह,
कांस्टेबल प्रकाश पाण्डेय ने जगह जगह जाकर मकान मालिकों और उनके किरायेदारों के सत्यापन कराये। इसके साथ ही पुलिस ने सड़कों पर मजदूरी कर रहे सभी लोगों की जांच कर उसके सत्यापन किए।

