FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने साथ-साथ दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने के मामले में विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून।चालान के जुर्माने को अधिक वसूलना और राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप के चलते विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गया गिरफ्तार। चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने साथ-साथ दस्तावेजों के साथ छेड़खानी करने के मामले में विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गिरफ्तार।जायसवाल 2009 बैच के हैं पीसीएस अधिकारी बता दें कि एआरटीओ आनंद जायसवाल 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। ऋषिकेश में तैनाती के दौरान आनंद जायसवाल पर चालान की राशि राजस्व कोष में जमा न कराने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप हैं। 2017 में विजिलेंस ने दर्ज किया था मुकदमा  भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को उन्हें विजिलेंस ने पूछताछ के लिए बुलाया और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने किया था मुकदमा दर्ज, 420,467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) PC एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, एआरटीओ आनंद जायसवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ऋषिकेश में तैनाती के दौरान किए गया भ्रष्टाचार, वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे एआरटीओ आनंद जायसवाल, पूर्व आईएएस रामविलास यादव पूर्व आईएफएस किशन चंद के बाद विजिलेंस ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को किया गिरफ्तार।

Share This News