FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगा मतदान, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। शराबबंदी के नए नियमों के अनुसार, मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इससे चुनाव दिवसों में शराब के उपयोग पर नियंत्रण लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  इससे पहले बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे।

Share This News