berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

उडियारी बैंड में शराब की दुकान के विरोध में सडकों में उतरी महिलायें राज्य सरकार का फूका पुतला,12 मार्च से अनिश्चितकालीन आन्दोलन ।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग ।बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूरी उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान इस वर्ष में आबकारी विभाग के द्वारा स्वीकृति करने से गुस्सायें महिलाओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अस्कोट कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में उडियारी बैंड कस्बे में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा ने कहा की क्षेत्र पिछले एक दशक से पेयजल समस्या से जूझ रहा है। सरकार पानी की समस्या का समाधान करने के बजाय शराब की दुकान की स्वीकृति दी है । एक और सरकार नशा मुक्त प्रदेश बनाने की बात कहरव रही है वही गांव में शराब की दुकान खोलकर युवाओं को नशे के दल दल में डाल रही है ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी ने कहा कि जब तक शराब की दुकान निरस्त नहीं हो जाती है तफ आन्दोलन जारी रहेगा ओर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सरकार के जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जायेगा। इस मौके पर महिलाओं ने राज्य सरकार का पूतला दहन कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का आर्या, ग्राम प्रधान हेमा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा,मुन्नी देवी,मंजू देवी,मधुली देवी,गीता देवी, शांति देवी,हेमा, बबीता, सोनी, कमला, दीपा, चम्पा, राजेन्द्र महरा, मनीष शाह, सुरेन्द्र महरा, रमेश सिंह, आंनद सिंह, सचिन सहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए एएसआई शांति प्रकाश,अशोक चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहे। विदित है कि पिछले वर्ष भी यहां पर शराब की दुकान स्वीकृति हुई थी लेकिन महिलाओं के जनविरोध के कारण आबकारी विभाग को दुकान निरस्त करनी पड़ी थी।

Share This News