राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंसविषय पर कार्यशाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(ए. आई.)” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता परदू विश्वविद्यालय ( यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका) के अनय पंत रहे। अनय पंत ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता के विषय में विस्तार से बताया एवं उसके प्रयोग की विधियों के बारे में भली-भांति चर्चा की। पंत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक सुपर कैलक्यूलेटर की तरह काम करता है जिससे कि विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने रचनात्मक एवं शोधपरक स्किल को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने चैट जी पी टी एवं अन्य ए. आई. टूल्स की प्रासंगिकता पर व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. ने बताया कि यह कार्यशाला शैक्षणिक उत्कृष्टता में अभिवृद्धि करने के साथ-साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिये अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

