berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों हेतु दयाबंशी शिक्षा छात्रवृत्ति का वितरण किया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु दयाबंशी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति वितरित किया गया। दयाबंशी एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी पी.सी. पंत ने महाविद्यालय के विद्यार्थी अमन मेहरा, चेतना राठौर को ग्यारह-ग्यारह हजार की प्रोत्साहन धनराशि वितरित किया। इसके साथ-साथ पी.एम.श्री बालिका इंटर कॉलेज बेरीनाग की खुशबू एवं प्राची को सात-सात हजार की धनराशि तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग के विद्यार्थी लक्षित बिष्ट एवं तेज प्रकाश मेहरा को सात-सात हजार की धनराशि पंत द्वारा प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम.पाण्डेय ने दयाबंशी एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी पी.सी.पंत एवं अन्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उक्त कार्य को पुनीत कार्य बताया। इस कार्यक्रम में डॉ. जे.एन. पंत तथा डॉ. बी.एस. बिष्ट ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में इंटर कॉलेज बेरीनाग के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, राजकीयबालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रतिनिधि, अवनीश पंत सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News