प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
देहरादून।उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 15 सितंबर शुक्रवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे प्रदेश के 07 जनपदों मे भारी बारिश होने की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इन 6 जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और हरिद्वार जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 18 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश से हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

