FEATUREDGeneralLatestNewsराज्यहरियाणा

इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों का बढ़ता है राष्ट्र भाषा के प्रति रुझान: डॉ. आशा शर्मा

न्यूज होम लाइव संवाददाता सुनील शर्मा…

ऑनलाइन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल ने मारी बाजी: डॉ आशा शर्मा

वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया. इन प्रतियोगिताओं में 18 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

हिंदी दिवस के उपलक्ष में वैश्य बी एड कॉलेज के द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने स्कूली छात्रों का आनलाइन माध्यम से पोस्टर बनाने, स्लोगन लेखन,निबंध लेखन, कविता वाचन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया I प्रतियोगिताओं का विषय हिंदी हमारी पहचान रहा| इन प्रतियोगिताओं को छात्रों की कक्षाओं के आधार पर दो वर्गों में विभाजित किया गया था I जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 4, 5, 6 के विद्यार्थि और दूसरे वर्ग में कक्षा 7, 8, 9 के विद्यार्थि शामिल थे। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा॰ आशा शर्मा ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है कि छात्राध्यापिकाओं ने मिलकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है और वे अपनी राष्ट्र भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सजग हैं| इस प्रतियोगिता का आयोजन द्वितीय वर्ष की राधिका गुप्ता व आयोजन सचिव के रूप में चित्रा बंसल व पायल शर्मा ने बहुत ही कुशलता पूर्वक किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:

पोस्टर रचना में भाग अ में प्रथम स्थान, लक्ष्य, कक्षा 6,डीएवी स्कूल बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान, हिमांशु टैगोर, कक्षा 5,ब्राइट एवेन्यू स्कूल बहादुरगढ़ व तनय वशिष्ठ, कक्षा 4,डीएवी स्कूल बहादुरगढ़ और तृतीय स्थान, हीरा अदलखा, कक्षा 6,वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली व भाग ब में प्रथम स्थान तान्या शर्मा, कक्षा 9,त्रिवेणी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान, योग, कक्षा 9,आदर्श हाई स्कूल, बहादुरगढ़ और तृतीय स्थान, हंसिका पाराशर, कक्षा 9,सेंट थॉमस स्कूल, बहादुरगढ़ व पावनी, कक्षा 8,विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़ ने प्राप्त किया।

स्लोगन लेखन में भाग अ में प्रथम स्थान, वंशिका सैनी, कक्षा 4,डीएवी स्कूल, बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान, कार्तिक, कक्षा 4,एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ और तृतीय स्थान, प्रियांशी अग्रवाल, कक्षा 6,होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत व भाग ब में प्रथम स्थान, आकांक्षा, कक्षा 9,हैप्पी होम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली, द्वितीय स्थान, रुद्रांश , पीडीएम पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ और तृतीय स्थान: हर्षित, कक्षा 7,होली क्रॉस स्कूल, नजफगढ़, नई दिल्ली ने प्राप्त किया।

कविता वाचन में भाग अ में प्रथम स्थान, वाणी शर्मा, कक्षा 5,डीएवी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़, द्वितीय स्थान, कार्तिक, कक्षा 4, एसआर सेंचुरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ और तीसरा स्थान, अनुष्का, कक्षा 6,वनस्थली पब्लिक स्कूल, निजामपुर, नई दिल्ली व भाग ब में प्रथम स्थान, दिव्यांश, कक्षा 9,वनस्थली पब्लिक सस्कूल, निजामपुर, द्वितीय स्थान: दे तथा ,कक्षा 7,वनस्थली पब्लिक स्कूल, निजामपुर और तीसरा स्थान: श्रेया, कक्षा 8,वनस्थली पब्लिक स्कूल, निजामपुर ने प्राप्त किया।

निबंध लेखन में भाग अ में प्रथम स्थान, कार्तिक, कक्षा 4, एसआर सेंचरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़, दूसरा स्थान:संभावना, कक्षा 6,डीएवी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ और तीसरा स्थान: दिवा, कक्षा 6,डीएवी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ व भाग ब में प्रथम स्थान, आशी अग्रवाल,कक्षा 9, गवर्नमेंट को ऐड सर्वोदय विद्यालय, नई दिल्ली, दूसरा स्थान, तान्या शर्मा, कक्षा 9,त्रिवेणी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुरगढ़ और तीसरा स्थान, आकांक्षा, कक्षा 9, हैप्पी होम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली ने प्राप्त किया।

इसी के साथ आज वर्ल्ड रोज डे के उपलक्ष में वर्चुअल माध्यम से प्रार्थना सभा में वैश्य बी एड महाविद्यालय में भावी अध्यापिकाओं ने लोगों में जागरूकता फैलायी गयी |इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा आशा शर्मा ने कहा कि अक्सर लोग कैंसर का नाम सुनते ही डर जाते है और उन्हें लगता है की वह लम्बे समय तक नहीं जी सकते है। ऐसे में लोगो के अंदर हिम्म्मत जगाने के लिए वर्ल्ड रोज डे के दिन कैंसर पीड़ितों को फूल देकर यह संदेश दिया जाता है कि अभी जिंदगी खत्म नहीं हुआ है और बताया जाता है कि यह एक शुरुआत है और कैंसर से लड़ा जा सकता है तथा जिंदगी की नई शुरआत की जा सकती है।

Share This News