LatestNewsuttarakhandनैनीताल

कार के आगे आया सांभर-मौत। वन विभाग ने काटा जुर्माना।


कालाढूंगी। न्यूज होम लाइव के लिए जाहिद हबीबी की रिर्पोट

कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़ाप्पू के निकट कार के सामने आये सांभर की मौत हो गयी। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली निवासी एक परिवार अपनी कार संख्या यूपी 22 एटी 3383 से हल्द्वानी से दिल्ली को जा रहे थे कि कालाढूंगी से निलकते ही कालाढूंगी थाना क्षेत्रांतर्गत गड़प्पू जंगल में उनकी कार के सामने अचानक सांभर आ गया। कार की जबरदस्त टक्कर में सांभर की मौत हो गयी। जबकि कार भी पलटने से बच गयी। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बन्नाखेड़ा रेंज अंतर्गत हुई घटना के बाद बन्नाखेड़ा रेंज के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा कार से सांभर की मौत हो जाने पर कार स्वामी आलोक अमन निवासी नई दिल्ली का 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। कार में सवार परिवार के सभी लोग सकुशल हैं। इधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि जंगल से निकलने वाले मार्ग में जगह जगह चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं जिस पर जंगली पशुओं के आवागमन का ख्याल रखकर वाहन धीरे चलाने की चेतावनी दी गयी है।

Share This News