केंद्रीय कर्मचारियों को सितम्बर में मिलेगा महंगाई भत्ता।
केंद्रीय कर्मचारियों को सितम्बर में मिलेगा महंगाई भत्ता

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को लंवित महंगाई भत्ते का भुगतान करने का रास्ता साफ कर दिया है। कर्मचारियों को जनवरीजुलाई 2020, जनवरी-
जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते का भुगतान सितम्बर
में किया जाएगा। इसी के साथ सिर्फ जुलाई- अगस्त 2021 के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी नेशनल काउसिंल/जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के सचिव ने मंगलवार को दी। यह निर्णय 26-27 जून को कैविनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई एनसी/जेसीएम की वैठक में लिया गया। सितम्बर में वकाया महंगाई भत्ते की किस्तों के साथ जुलाई-अगस्त 2021 के एरियर के भुगतान को लेकर सहमति हो गई है। 28 अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

