LatestNewsउत्तराखंडदेहरादून

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को संसदीय कार्य मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी

देहरादून। पूर्व संसदीय मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन के बाद हुए खाली पद को भर दिया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को संसदीय कार्य मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई । आगामी 24 जून से होने वाले सत्र के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें प्राधिकृत किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समस्त विभागों के मदन कौशिक उत्तर देने के लिए अब अधिकृत हैं। ज्ञात रहे संसदीय कार्य मंत्री का पद पूर्व में प्रकाश पंत के पास था, जो उनके निधन के बाद खाली हो गया था। यह आदेश आज सचिव गोपन अमित नेगी ने जारी किया है।

Share This News