क्रूज पर होनेवाली भूपेश कैबिनेट की बैठक निरस्त
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा — बांगो डेम में 23 फरवरी को क्रूज पर होनेवाली भूपेश कैबिनेट की बैठक निरस्त हो चुकी है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद बैठक की नई तारीख तय की जायेगी।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को वरिष्ठ मंत्री टी०एस० सिंहदेव के मांँ की तेरहवीं है। तेरहवीं से एक दिन पहले कैबिनेट होने से एक तो सिंहदेव उसमें हिस्सा नहीं ले पाते इस कारण से यह बैठक रद्द किया गया है। अब विधानसभा सत्र के अवकाश के दौरान किसी दिन बांगो में कैबिनेट की बैठक आहूत करने की संभावना है।

