FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

गणाई गंगोली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गणाई द्वारा मैराथन दौड।

न्यूज होम लाइव के लिए कुन्दन मेहता की रिर्पोट:-

गणाई गंगोली में 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गणाई द्वारा मैराथन रेस के तर्ज पर गणाई तहसील के युवाओं की 12 किलोमीटर दौड़ कराई गयी,इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा गणाई के अध्यक्ष सुनील डसीला  ने की,यह दौड़ सेराघाट थाना चौकी से गणाई खेल मैदान गेट तक की गयी, जिसमें गणाई गंगोली निवासी अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही ग्वाड़ी निवासी सचिन डसीला जी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही वैशाली निवासी अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,

रेस सुबह 8:30 बजे सेराघाट चौकी से शुरू हुई,रेस को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला जी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की,जिसके फलस्वरूप सबसे पहले रेस गणाई निवासी अंकित कुमार ने 9 बजकर 7 मिनट अर्थात 37 मिनट में पूरी की,वही ग्वाड़ी निवासी सचिन डसीला जी ने रेस को 9 बजकर 10 मिनट अर्थात 40 मिनट में पूरा किया,उनकी खास बात रही उन्होंने पैर में चोट होने के बाबजूद रेस पूरी की व द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपने जज्बे का जौहर दिखाया,वही वैशाली निवासी अनिल कुमार जी ने रेस को 9 बजकर 12 मिनट में अर्थात 42 मिनट में पूरा किया,वही अन्य धावक भी चंद मिनट ही दूर रहे,इस रेस में कुल टॉप 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया,जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित को 5000 रु० टीशर्ट,मैडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया,वही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सचिन डसीला को 2500 रु० टी सर्ट,मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,वही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अनिल कुमार को 1500 रु० टीशर्ट,मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,वही अन्य चयनित अभ्यर्थियों को टीशर्ट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई राजू उपाध्याय  द्वारा प्रथम विजेता को 1000 रु० व द्वितीय-तृतीय विजेता को 500-500 रु० व ग्राम प्रधान कुना प्रतिनिधि भगवत वर्मा जी ने तीनों टॉप विजेताओं को 500-500रु० व ग्राम प्रधान गणाई अनिल कुमार  ने प्रथम विजेता को 500रु० देकर सम्मानित किया,वही कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील डसीला  ने बताया कि अलग-अलग गांवों से कुल 68 अभ्यर्थियों ने इस रेस में भाग लिया,जिसमें बखूबी सहयोग दिया शिक्षक चेतन प्रकाश बोरा  ने,जिन्होंने सभी अभ्यर्थियों को नंबर आवंटित किए,व सभी युवा धावकों को रेस के नियम बताए,व समापन समारोह तक पूरा सहयोग दिया,वही उत्तराखंड पुलिस थाना चौकी सेराघाट के इंचार्ज बोहरा जी व उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम में बखूबी सहयोग किया,उन्होंने समापन समारोह तक अपनी उपस्थिति देकर युवाओं का हौसला भी अफझाई किया व आयोजन मंडल को भी सहयोग देकर उनका कार्य आसान किया,वही कार्यक्रम में संचालन की भूमिका निभाई मोहन जोशी  ने,वही कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख  के अलावा मंडल अध्यक्ष गणाई भाजपा कैलाश पंत ,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गणाई होशियार बनकोटी ,व समस्त विद्यालयी सम्मानित स्टाफ,युवा मोर्चा गणाई भाजयुमो अध्यक्ष सुनील डसीला ,आज के विशेष सहयोगी शिक्षक चेतन प्रकाश बोरा ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बासीखेत लग्गा ढनौला सेरा जैक बोरा जी सामाजिक कार्यकर्ता मोहन जोशी,जे०पी चन्याल ,ग्राम प्रधान कुना प्रीति वर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत उपाध्याय ,भगवत वर्मा ,ग्राम प्रधान गणाई अनिल कुमार ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई राजू उपाध्याय ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेरा उर्फ बड़ोली हरीश डसीला ,सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक वर्मा ,दीपक चन्याल , ,पूरन सिंह ,आशु वर्मा  आदि रहे। आज के 30 विजेता क्रमवार इस प्रकार हैं-अंकित कुमार,सचिन डसीला, अनिल कुमार,रविन्द्र कुमार,पवन पांडे,अरविंद सिंह,विमल खनी,राजेश सिंह,प्रमोद नैनवाल,अंकित डसीला,अभिषेक कुमार,अनिल सिंह,सागर डसीला,नीरज,राहुल बोरा,आयुष,हिमांशु उपाध्याय,हिमांशु कुमार,आकाश बोरा,सुनील सिंह,दिनेश सिंह,पंकज बोरा,राम सिंह,नीरज,कमल सिंह बिष्ट,हेमंत कुमार,सावन डसीला,प्रमोद,रोहित डसीला,शुभम बोरा आदि कई लोग सामिल रहे।

Share This News