FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandपिथौरागढ़

चट्टान टूटने से मकान श्रतिग्रस्त हो गया जिसमे दो लोगो की दबने की सूचना ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़ । 26 जुलाई 2020 की रात हुई भीषण बारिश के कारण तहसील बंगापानी के ग्राम पंचायत धामीगॉव के भ्यौला तोक में चट्टान टूटने से मकान श्रतिग्रस्त हो गया जिसमे दो लोगो की दबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के तत्काल बाद राजस्व,पुलिस, एस डी आर एफ व एन डी आर एफ की टीम को घटना स्थल हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा ग्रामीणों के साथ चलाए गए खोज एवं बचाव कार्य में घटना स्थल से जवाहर सिंह पुत्र हयाद सिंह उम्र 30 वर्ष का शव मलवे से निकाला गया। घटना में श्रीमती विशना देवी पत्नी हयात सिह उम्र लगभग57 वर्ष लापता है,जिनकी खोज का कार्य रैस्क्यू टीम द्वारा किया गया।
दूसरी घटना सोमवार को प्रात: तहसील तेजम के ग्राम गूठी पोष्ट बाँसबगड़ में घटित हुई जहां जयन्ती देवी पत्नी भूपाल सिंह उम्र 37 वर्ष घर के निकट मलवे में दब गई,जिनका शव मलवे से निकालकर पंचनामा भरा गया तथा चिकित्सकों द्वारा पोष्टमार्टेम कर शव को परिजनों को सौपा गया। इसके अतिरिक्त बाँसबगड़ क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा से बरा नदी से घरों को खतरा बढ़ जाने पर एहतियातन घरों से लोगों को शिफ्ट किया गया। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा विधायक धारचूला हरीश धामी के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र बाँसबगड़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने खतरे की जद में आए मकानों को बचाने के लिए सिचाई विभाग को मंगलवार से बरा गाड़ को चेनेलाइज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी,क्षेत्रीय विधायक व उपजिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के गूठी व अन्य आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त ग्राम टांगा में लापता 2 व्यक्तियों के शव की खोजबीन का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। जिसमें कोई सफलता रैस्क्यू टीम को नहीं मिली।

सोमवार को जनपद में दोनों स्थानों में हुई इस घटना पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत,जनपद प्रभारी मंत्री अरविंद पाण्डेय द्वारा दुर्घटना में दुःख ब्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Share This News