FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

चुफाल ने किया चमलेख सड़क और विद्यालय भवन का लोकार्पण

चुफाल ने किया चमलेख सड़क और विद्यालय भवन का लोकार्पण…..

अस्कोट :  महेश पाल  की रिर्पोट:-

उत्तराखण्ड सरकार मे पेयजल मंत्री व क्षेत्रीय विधायक विशन सिह चुफाल ने राजकीय इण्टर कालेज के नये भवन और चमलेख सड़क का उद्घाटन किया।

95 लाख की लागत से बने विद्यालय भवन के लोकार्पण के मौके पर चुफाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं उनके नीव की मजबूती विद्यालय से ही होती है।समाज और देश को सशक्त बनाने के लिऐ शिक्षा का अहम योगदान होता है।शिक्षा के स्तर को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। जीर्णशीर्ण हो चुके भवन के पुनर्निमाण के लिऐ तत्कालीन सरकार का आभार ब्यक्त किया।

चुफाल ने कहा कि जिला योजना से अस्कोट चमलेख सड़क बनने से वहां के लगभग 80 परिवारो को लाभ होगा।यहां के ग्रामीणो को रोज मर्रा की जरुरतो के सामान व चिकित्सा लाभ के लिऐ 5 किमी पैदल अस्कोट आना पड़ता था।

चुफाल ने कोविड संक्रमण पर भी लोगो को हिदायत दी कि सभी लोग अपने स्वास्थ के प्रति सचेत रहे और कोरोना लक्षण होने पर जांच कराये।सभी लोगो को वैक्सीन लगाये और अन्य लोगो को भी प्रेरित करें।

इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्षा दीपिका बोहरा,क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल,जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल,उपजिलाधिकारी के.एन गोश्वामी,अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार,जिला महामंत्री महिमन कन्याल,सांसद प्रतिनिधि ललित लुण्ठी,प्रकाश पाल,ललित पाल,अनूप लुण्ठी,टीका सिह धामी आदि कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Share This News