देहरादून में सबसे ज्यादा 185 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 9 की मौत।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क…
देहरादून, 30 नवंबर। उत्तराखंड में सोमवार को 455 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज़ चिन्हित किये गए हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव 9 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 74795 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा 185 नए मरीज मिले। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 08 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। उत्तराखंड में वर्तमान में 5059 एक्टिव केस हैं। 1231 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 185, अल्मोड़ा 24, बागेश्वर 13, चमोली में 17, चम्पावत में 11, हरिद्वार में 23, नैनीताल में 57, पौड़ी गढ़वाल में 19, पिथौरागढ़ में 49, रुद्रप्रयाग में 08, टिहरी गढ़वाल में 14, ऊधमसिंहनगर 24 और उत्तरकाशी में 11 नया मरीज चिन्हित हुए हैं।

