पंखुड़ियाँ ऑडिशन 8 दिसम्बर को हल्दूचौड़ में।
हल्दूचौड़/लालकुआं से न्यूज होम लाइव के लिए रमाकांत की रिर्पोट
उत्तराखंड की प्रतिभाओ को राज्य स्तरीय मंच प्रदान करने वाली अग्रणी संस्था पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवम् दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा 8 दिसम्बर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक फिटनेस जोन (बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ऊपर) में
मिस & मिसेज कुमाऊ-2019, नृत्य व गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन किया जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड के अतिरिक्त अन्य राज्यो के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
उक्त बाते पंखुड़ियाँ संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कही। उन्होंने बताया की पंखुड़ियाँ संस्था पिछले 10 वर्षो से तमाम सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाती है जिसमे हर वर्ष सांस्कृतिक महोत्सव व विराट प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पंखुड़ियां का दो दिवसीय रंगारंग आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 28 व 29 दिसम्बर को हल्दूचौड़ में इसका ग्रैंड फिनाले होगा, जिसके लिए 8 दिसम्बर(रविवार) को हल्दूचौड़ में ऑडिशन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया की मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ के सभी प्रतिभागियों की ग्रूमिंग 15 दिसम्बर(रविवार) व 22 दिसम्बर(रविवार) को रैनबो एकेडमी तीनपानी हल्द्वानी में प्रातः 10 बजे से की जायेगी
रमाकान्त पन्त

