पिथौरागढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 की रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 सितंबर तक करें आवेदन।

पिथौरागढ़ संवाददाता।
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इन सीटों को भरने के लिए ‘लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST) 2027’ के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य अमित उप्रेती ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा और प्रवेश से जुड़ी संपूर्ण विवरणिका (Prospectus) आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।
आवेदन के लिए सीधे लिंक:
- कक्षा 9वीं के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
- कक्षा 11वीं के लिए: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
- आवेदन शुल्क: निःशुल्क

