प्रेम व सौहाद्र के साथ मनाया ईद का पर्व।
न्यूज लाइव टीम/कैलाश चन्याल
बेरीनाग-मुस्लिम समाज के पाक महीना रमजान के पूरे होने के बाद ईद का त्यौहार आज मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया । इस दौरान प्रेम व सौहाद्र्र का रूप स्थानीय ईदगाह परिसर में देखने को मिला जहां सभी मजहबों के धर्मावलंबियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मुस्लिम समाज के लोगो को मुबारकबाद दी। तथा छोटे बच्चो ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी मस्जिद के ईमाम अब्दुल जमीन ने अमन चैन की दुआ मागी। इस मौके पर हाजी शफी अहमद, नबाब हुसैन,रहीस अहमद,नशीर अहमद,सहित समस्त मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

