GeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandपिथौरागढ

गायक पप्पू कार्की को  लोगो व लोक कलाकारों ने  भावभीनी श्रद्धांजलि दी




न्यूज लाइव टीम/ कैलाश चन्याल / अर्जुन रावत:–    

थल में स्वर्गीय लोक गायक पप्पू कार्की को लोगो ने कैडिल जला कर पप्पू कार्की अमर रहे के नारे लगाये और पप्पू कार्की के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वान्जलि अर्पित की  इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।कार्यक्रम की शुरुआत  प्रहलाद दा ने ‘पंछी उड़ी जाली,घोल बची रौल’ गीत से की गीत को सुनते ही वहाँ सभी लोग रो पड़े। स्व0 पप्पू कार्की  को थल के रामलीला मैदान में सामाजिक लोगो, उत्तराखंड के कलाकारों, विधायक श्री विशन सिह चुफाल आदि सभी  लोगो ने भाव भीनी  श्रद्धांजली दी । जिसमें उत्तराखंड के कलाकारो ने  नम आंखों से संगीत के द्वारा स्व0 पप्पू कार्की को याद किया गया। हरीश चुफाल , अर्जुन रावत , सोनू सत्याल , देवेंद्र सत्याल  आदि लोगो ने    शोक सभा का कार्यक्रम रखा गया था। इस मौके पर सभी सामाजिक लोगों द्वारा आर्थिक मदद भी दी।इस तरह की पहल उन कलाकारों को मजबूती देगी जो वर्तमान में रंगमंच पर अपनी संस्कृति व लोक कलाओं को जीवित रखने का कार्य कर रहे है।

इस मौके पर हरीश चुफाल ने कहा संस्कृति प्रेम की बातें बहुत लोग करते हैं लेकिन बुरा लगा कि इतने भावनात्मक व अर्थपूर्ण कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नहीं थी।जिस तरह सोशल मीडिया में कई लोगों की वेदना महसूस कर रहा था,वह कार्यक्रम की भीड़ के हिसाब से कुछ ज्यादा है। जो लोग उपस्थित रहे,वे वास्तविक रूप से समर्पित संस्कृति प्रेमी हैं। और उन्हीं के ईमानदार प्रयास से शासन प्रशासन के द्वारा स्वर्गीय पप्पू कार्की को आर्थिक सहायता मिल पाई है।

इस मौके पर डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, तहसीलदार रघुवीर सिंह,  सहित कार्यक्रम में देवराज सिंह सत्याल, सुनील सत्याल, दिनेश चंद्र पाठक, बबलू सामन्त थेे।कार्यक्रम का संचालन हरीश चुफाल ने कहा किया।

 

Share This News