berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग राजस्व विभाग ने राजस्व उपनिरीक्षक के मौत पर शोक मनाया बेरीनाग गंगोलीहाट

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–

बेरीनाग गंगोलीहाट तहसील के पट्टी चैना के उपनिरीक्षक देवीन्द्र सिंह बिष्ट के ठठौली गॉव में अचानक दिल का दौरा पडने से मौत हो गई ! बुधवार को शाम 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बेरीनाग लाया गया वहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरूवार को जिले से पोस्टमार्टम की टीम 11 बजे बेरीनाग पहुँची करीब 1 बजे परिजनों को उपनिरीक्षक का शव सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा देवेन्द्र सिंह बिष्ट का शव फलसीमा अल्मोडा गॉव ले गये जहाँ अल्मोडा विश्व नाथ घाट पर अन्तिम सस्कार किया गया।
बताया गया देवीन्द्र सिंह बिष्ट के तीन बच्चे हैं। बडा लडका कही बाहर कोचिंग कर रहा हैं! साथ में पत्नी और एक लडका एक लडकी रहती थी। बेरीनाग से उपनिरीक्षक दीपक कुमार, वीरेन्द्र बोरा, दीप चन्द्र पन्त डेवित मरतोलिया मृतक के गॉव गये है। गुरूवार को बेरीनाग तहसील में शोक मनाया गया शोक सभा में तहसीलदार रघुवीर सिंह, प्रसानिक अधिकारी रमेश कुमार,  नाजिर सन्तोष बोरा, पेशकार कमला पन्त, बदरी दत्त भट्ट, योगेश कार्की, प्रमोद गुबाल, दीपक पन्त, हेमन्त कुमार, सुरेन्द्र बिष्ट, विनोद कुमार, कन्चन प्रया, अजन्ता दुकताल, आशा राज, कविता प्रिया, आदि लोग मौजूद थे।

Share This News