पौसा पोस्ताला रोड पर गड्डे ग्रामीण परेशान
न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:-
पत्थर तस्करो ने रोड की हालत की खत्म
बेरीनाग तहसील मुख्याल के पास से बागेश्वर तहसील कॉण्डा क्षेत्र लिंक पौसा दौलीगाड सडक में जगह जगह मलवा गिर गया है और गड्डे हो रहे है। समाज सेवी हेम उपाध्याय सोहन सिंह ने बताया कई बार विभाग को पत्र देकर सडक ठीक करने की माँग की लेकिन अभी तक विभाग ने सुध भी नहीं ली है। न ही रोड की हालत देखने कोई विभाग से अधिकारी आ रहे है। पौसा दौलीगाड रोड में धडले से खनन किया जा रहा हैं, रात दिन इस रोड पर काम चल रहा है। जगह जगह रोड पर गड्डे बन चुके है। यह सडक नरगोली, चन्तोला, ठांगा, दैलीगाड, पौसा पोस्ताल गॉव को जोडती है। इन गॉवो से कभी भी कोई भी व्यक्ति बीमार व्यकत्ति या काई गर्भवती महिला को हॉस्पीटल लाना होगा तो वह डोली का सहारा लेते है। अगर यह सडक ठीक होती तो इस सडक से बेरीनाग तहसील के ही नही बागेश्वर जिले के कई गाँवो के लोगो को फायदा होता। सोहन सिंह ने कहा कई बार बीमारी वाले मरीज को गाड़ी वाले भी मना करते हैं जगह जगह बडे बडे गड्डे व खनन से रोड में पत्थर फैले रहने से इस रोड में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस रोड में ना ही 108 एम्बुलेंस आती हैं ना ही टैक्सी गाड़ी चलने लायक है। समज सेवी हेम उपाध्याय व सोहन सिंह ने कहा इस रोड को ठीक करने की माँग की है। प्रशासन से इस सडक से पत्थरों की तस्करी बन्द कराने की माँग की है। अगर प्नशासन इस मामले मे ठोस कदम नही उठाता है तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन करने को बाध्य होगे। इस मौके पर नरगोली ग्राम प्रधान अन्जली रौतेला, चन्दोला ग्राम प्रधान राजेश कुमार, ठांगा ग्राम प्राधन सतीश उप्रेती मैजूद रहे।
पीडब्लूडी के अधिशासी अधिकारी मोहन चन्द्र पलडिया ने कहा रोड में गड्डे भरने के लिए जेई को बता दिया गया है, तुरन्त गड्ढे भरे जाएंगे।
तहसीलदार रघुवीर सिंह ने कहा पत्थरो की तस्करी करने की रिपोर्ट पहले से ही कई बार आ चुकी हैं इस रोड पर तस्करो को पकडने के लिए उप राजस्व टीम की गठन कर दिया गया है।

