ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांँग करने वाला आरोपी गिरफ़्तार
ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांँग करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – युवती के साथ खिंची हुई फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर युवती की माँ से अवैध रूप से पैसों की मांँग कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।
गौरतलब है कि गुढ़ियारी नया तालाब रायपुर निवासी शिवम केशरवानी (26 वर्ष) पिता राजेंद्र केशरवानी का पीड़िता युवती से परिचय था। दोनों पूर्व में एक साथ फोटो खींचवायें थे जिसे आरोपी शिवम ने पीड़िता के घरवालों को फोटो दिखा दूंँगा कहकर फोटो को फेसबुक एवं व्हाट्सएप में वायरल कर दिया व पीड़िता को अपने घर ले जाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने की कोशिश करता था। इसके अलावा आरोपी शिवम ने पीड़िता की मांँ को भय दिखाकर अवैध रूप से पैसों की मांँग कर ब्लैकमैंलिंग की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की रिपोर्ट पर उरला थाना पुलिस आरोपी शिवम केशरवानी के खिलाफ अपराध क्रमाँक 451/20 आईपीसी की धारा 354, 294, 506, 384, 452 एवं धारा 67 IT एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

