मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल ने तहसील बेरीनाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी की रिपोर्ट:-
पिथौरागढ़ मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल द्वारा तहसील बेरीनाग के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु क्षेत्रान्तर्गत की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गई। उन्होंने तहसील के चौकोड़ी में बनाए गए कोविड केअर सेंटर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग, सेना तथा प्रशासन द्वारा बनाए गए कोविड हॉस्पिटल समेत विभिन्न वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीएचसी बेरीनाग का निरीक्षण करने के साथ ही जीआईसी बेरीनाग में बने वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा गांव में अधिक से अधिक व्यक्तियों की सैम्पलिंग करने के साथ ही बाहर से आ रहे लोगों को क्वारटनाइन करने के अतिरिक्त उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। मुख्य विकास अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डां सिद्धार्थ पाटनी, खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल, थानाध्यक्ष सुशील जोशी, सहित सेना के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

