यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूका…
न्यूज होम लाइव संवाददाता. कैलाश चन्याल की रिपोर्ट
पिथौरागढ। यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र सिंह महर के नेत्रत्व मे प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला दहन किया गया। यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पर सीमांत जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पिथौरागढ़ जिले में 1 सप्ताह से भारी आपदा आ रही है मुनस्यारी तहसील में बहुत दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे 14 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई, बहुत से लोग लापता हो गए, गांव के गांव उस मिट्टी व तबाही में बह गए ,
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि प्रदेश के मुखिया को 1 सप्ताह में यह सुध नहीं आई कि वह अपने प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से मिले व उनकी समस्याओं का निराकरण करें , यूथ कांग्रेस ने कहा हम त्रिवेंद्र रावत से पूछना चाहता हैं की वह यह ना भूलें कि वह केवल डोईवाला के विधायक नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और प्रदेश के मुखिया होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि अगर प्रदेश के 13 जिलों में किसी भी विकासखंड या तहसील में कोई आपदा या घटना घटती है तो मुख्यमंत्री वहां जाएं और उसका निराकरण करें , लेकिन यह सरकार और इसके मुखिया सत्ता के नशे में इतना मस्त हैं की उनको यह तक याद नहीं आ रहा है कि प्रदेश का सीमांत जिला पिथौरागढ़ भी उनके ही प्रदेश मे है ।
धारचुला विधानसभा के मुनस्यारी मे आपदा आती है और प्रदेश के मुखिया अभी तक वहा नहीं पहुंचते!
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा यह भाजपा की सरकार सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और वहा के लोगों का अपमान कर रही है ,अगर यही बात उत्तर प्रदेश के समय पर होती और उत्तर प्रदेश का मुखिया सीमांत के पहाड़ी क्षेत्र में नहीं पहुंचता तो हम कहते कि पहाड़ के लोगों का अपमान किया जा रहा है अब जब उत्तराखंड पहाड़ी राज्य बनाया गया और आज जब सीमांत में बहुत भयानक घटना घटी है ,ऐसे में मुख्यमंत्री का वहां नहीं पहुंचना अपने आप में एक प्रश्न खड़ा करता है ।
हम मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार को चेताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री में अगर थोड़ी भी नैतिकता जीवित है तो उन्होंने तुरंत आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों से मिलना चाहिए और जो मृतक हैं उनके परिवार वालों को एक एक करोड रुपए का मुआवजा देना चाहिए ताकि इस दुख की घड़ी में प्रदेशवासियों को सहारा मिल सके..

