FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुडकुनी कपकोट में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत केवलानंद काण्डपाल को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से नवाजा …

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह…

बागेश्वर… शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद बागेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुडकुनी कपकोट में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत केवलानंद काण्डपाल को आज जिला कार्यालय स्थित एनआर्इसी में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी विनीत कुमार की उपस्थित में राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने केवलानंद काण्डपाल को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक केवलानंद काण्डपाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधार्इ एवं शुभाकामनायें देते हुए कहा कि श्री काण्डपाल द्वारा विद्यालय के लिए नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय छोड चुकी छात्राओं का पुन: विद्यालय में प्रवेश दिलाने में महत्वपूर्ण कार्य किया हैं। इसी का प्रतिफल हैं किस आज उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं, जो जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं जो समाज को नर्इ दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं तथा हमें ऐसे शिक्षको की आवश्यकता हैं जो छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी सहित शिक्षक केवलानंद काण्डपाल के परिजन मौजूद रहें।

Share This News