राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गणाई गंगोली में नई कार्यकारिणी का गठन: सावित्री देवी बनीं अभिभावक संघ और सरस्वती डोबाल बनीं एसएमसी अध्यक्ष।

गणाई संवाददाता।
गणाई गंगोली: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गणाई गंगोली में आयोजित अभिभावक संघ की आम बैठक में सर्वसम्मत निर्णय लेते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सावित्री देवी को अभिभावक संघ का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि विद्यालय प्रबंध समिति एसएमसी की कमान सरस्वती डोबाल को सौंपी गई।

अभिभावक संघ कार्यकारिणी
अध्यक्ष: सावित्री देवी
संरक्षक: भुवन बोरा एवं सरस्वती डोबाल
सचिव / उपाध्यक्ष (पदेन): प्रधानाचार्य सरस्वती बोरा
कोषाध्यक्ष: मुन्नी देवी
सचिव: जीवंती मेहता | उपसचिव: बसंती देवी
महिला सदस्य: बल्पा देवी, हंसी देवी
पुरुष सदस्य: नवीन सिंह, खिलपति पांडे
अध्यापिका सदस्य: ममता, जीवंती मेहता, निर्मला, प्रीती चंद्रा, ज्योति, जीनत, पूजा वर्मा, दीपा, अर्चना
विद्यालय प्रबंध समिति एसएमसी एवं अन्य उप-समितियां
एसएमसी अध्यक्ष: सरस्वती डोबाल
सचिव (पदेन): प्रधानाचार्य सरस्वती बोरा
अध्यापक सदस्य: जीना बेगम, निर्मला, दीपा
सदस्य: इंदर सिंह, मंजू देवी, कमल उपाध्याय, शिवराज, संजय बोरा
महिला मंगल दल प्रतिनिधि: पूजा देवी
शिक्षा समिति सदस्य: भुवन बोरा, सुमन देवी
वित्त एवं लेखा: राहुल कुमार
अन्य उप-समितियां:
अनुसरण समिति: सरस्वती डोबाल (अध्यक्ष), कमल उपाध्याय, आनंद सिंह, राहुल कुमार
शैक्षिक समिति: सरस्वती डोबाल, दयाल सिंह, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, भगवान सिंह
शिक्षक सदस्य: जीनत बेगम, निर्मला, अर्चना, ज्योति, दीपा
प्रधानाचार्य द्वारा नामित सदस्य: दीपा देवी
बैठक में छाया पानी का मुद्दा
बैठक के दौरान विद्यालय में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। निवर्तमान अभिभावक संघ अध्यक्ष चंदन बाणी ने जानकारी दी कि विद्यालय में पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु ₹7 लाख का एस्टीमेट (आकलन) तैयार हो चुका है और जल्द ही परिसर में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
इस दौरान बैठक में प्रधानाचार्य सरस्वती बोरा, निवर्तमान अध्यक्ष चंदन वाणी, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोवाल, जसबीर डोबाल, बबली डोबाल, भुवन बोरा, विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

