बेरीनाग PWD गेस्ट हाउस में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित, बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन।

बेरीनाग संवाददाता
बेरीनाग स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे मंडल प्रभारी मदन जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण की बारीकियों और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और बूथों की मजबूती से ही पार्टी को हर स्तर पर सफलता मिलती है।
इस अवसर पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा एवं पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय व किरन मियान, मंडल उपाध्यक्ष मनीष पंत, हरीश शानी व नीता बाफिला, नीरु कार्की, हिना पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, माधवी कार्की, युवा मोर्चा महामंत्री संजय तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, पूर्व मंडल महामंत्री मंजुल महेश्वर व विमलेश पंत, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन दल बहादुर बाफिला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा बूथ अध्यक्ष चचरेत पान सिंह, बूथ अध्यक्ष राईआगर दरपान राम, बूथ अध्यक्ष उडियारी राजेंद्र महरा, राजेंद्र भौरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल शाह, खड़क लाल शाह, योगेश महरा, नामित सभासद राजेंद्र पाठक, हयात डसीला, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया, गंगा सिंह सामंत, मनोज कुमार, ललित सिंह, नरेंद्र सिंह तथा नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

