FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय बालिका कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। के गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगडण्डे ने सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन योजना,माध्यमिक शिक्षा अभियान समेत डाइट के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजनावार समीक्षा करते हुए जिले में शिक्षा के उन्नयन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि सरकार भी लगातार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं उसके उन्नयन हेतु लगातार प्रयासरत रहते हुए इस क्षेत्र में कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार हेतु हमारे प्रयास सही दिशा में होने चाहिए।जिससे निश्चित रूप से छात्र छात्राओं को इसका सही लाभ मिलेगा।जिकाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में जनपद के कुल 40 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं सुचारू है शीघ्र ही 11 और विद्यालयों में भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रयास है कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जाय।जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालय भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि प्रत्येक निर्माण कार्य धनराशि प्राप्त होने पर उसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिया जाय।अनावश्यक निर्माण कार्यों में देरी न कि जाय।जिलाधिकारी ने जनपद में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा के उन्नयन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।समीक्षा के दौरान जिले में बालिकाओं के लिए संचालित आत्मरक्षा कार्यक्रम की भी सराहना करते हुए जिकाधिकारी ने कहा कि ये कार्यक्रम अधिकाधिक विद्यालयों में संचालित किए जाय।उन्होंने जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में और अधिक उपयोगी विषय सामग्री सम्मिलित कर शिक्षा में सुधार हेतु बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के साथ ही शिक्षा में और अधिक सुधार हेतु विभिन्न विषयों में शोध किए जाने के निर्देश दिये। बैठक में सर्व प्रथम सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया द्वारा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान विद्या सागर द्वारा जिले में सर्व शिक्षा अभियान एवं मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। अवगत कराया कि जनपद में कुल 1787 विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक कुल 30081 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य एवं केन्द्र सरकार से कुल धनराशि रुपये 12 करोड़ 88 लाख 75 हजार 572 की धनराशि प्राप्त हुई है।जिसमें से माह नवम्बर 19 तक कुल 8 करोड़ 39 लाख एक हजार तीन सौ छ रुपये ब्यय कर लिए गए हैं।जिसमें समता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 30 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ,समावेसी शिक्षा, संयदायिक सहभागिता, निः शुल्क गणवेश वितरण, विभिन्न कुल 38 विद्यालयों में पुनर्निर्माण के कार्य,निः शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण,शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन एवं नवाचारी कार्यक्रम आदि में धनराशि ब्यय की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कुल 29 हजार 717 छात्र छात्राओं को निः शुल्क गणवेश वितरित किए गए।22 हजार 751 छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित की गई।आरटीई के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 4353 कमजोर एवं अपवंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया गया।बैठक में मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि जिले में कुल 1500 विद्यालय योजना से संचालित हैं जिनमें कुल 33 हजार 914 छात्र छात्रा लाभ ले रही हैं।इनके भोजन की ब्यवस्था हेतु कुल 1988 भोजनमाता कार्यरत है। बैठक में जिला सन्दर्भ ब्यक्ति वी पी टमटा द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत खेल गतिविधियों, स्वीकृत निर्माण कार्य,कला उत्सव कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही संचालित स्मार्ट कक्षाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई।बैठक में डाइट से आए प्रतिनिधि द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से आए प्रतिनिधि द्वारा जिले में संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार कार्यों के बारे में अपने अनुभव सांझा किए। बैठक में समिति की सदस्य क्षेत्र प्रमुख विण लक्ष्मी गोस्वामी,जिला पंचायत सदस्य दीपा पांगती,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका लोहिया,अधिशासी अभियंता आर डब्लू डी ललित पांडेय,समेत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी ए के गुंसाई द्वारा किया गया।

Share This News