सरकार के फरमान बावजूद नहीं थम रहा है गोकशी का कारोबार

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
🔷पुलिस की मिलीभगत व एक हिन्दू नेता की गतिविधियों की चर्चा
🔶गत दिवस बसखारी पुलिस द्वारा छापेमारी में 1 गिरफ्तार 4 फरार
किछौछा,अम्बेडकरनगर। सरकार द्वारा भले ही गोकशी पर अंकुश लगाये जाने के लिए स्लाटर हाउस व बूचड़खानों को बंद करवाये गये किन्तु अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस नियम विरूद्ध कार्य में पुलिस की जहां मिलीभगत बताया जा रहा है वहीं एक तथा कथित हिन्दू नेता की कार्यशैली को लेकर चर्चा भी है।
ज्ञात हो कि सूबे के सीएम का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् योगी आदित्य नाथ ने विधान सभा चुनाव के दौरान किये वायदे पर खरा उतरने के लिए तत्काल प्रभाव से अवैध स्लाटर हाउस व बूचड़खानों को बंद कराने की निर्देश दिया था। आदेश के पालन में हरकत में आयी थानों की पुलिस ने जहां भी नियम विरूद्ध कार्य पाये गये वहां छापीमारी कर कार्यवाही कर दी गयी। पुलिस के इस शख्ति से कारोबारी साहस नही जुटा पा रहे थे लेकिन धीरे-धीरे पुलिस द्वारा संरक्षण दिये जाने लगा और जगह-जगह गोकशी के मामले भी आने लगे। समाचार पत्रों की सुखिर्यो में आने के बाद इक्का-दुक्का स्थानों से पुलिस ने मांस व औजार भी पकड़ा फिर भी कारोबारी बाज नहीं आ रहे है। इस अवैघ कारोबार में जहां पुलिस की संलिप्तता की चर्चाएं है वहीं तथा कथित हिन्दू नेता द्वारा कारोबारियों से माहवारी लेकर उन्हे पुलिस ने मदद किये जाने की बात हर किसी की जुबान से निकल रहा है। इल्तिफातगंज में पूरी तरह से प्रतिबंध लग चुका था लेकिन वर्तमान में खुलेआम गोकशी हो रही है। गत दिवस सूत्रों से पता चला कि उक्त नेता कारोबारियों से माहवारी तय किया है जिसके चलते जहां भी उनकी मदद की आवश्यकता पड़ रही है वह उनके सहयोग भी करने में पूरी तरह मुस्तैद है। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी गोकशी का कारोबार फल फूल रहा है। संवादसूत्र किछौछा- थाना बसखारी क्षेत्र के अशरफपुर किछौछा में बीती रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी जिसे सुराग मिला कि एक मकान में गोकशी हो रही है। इसके बाद सम्ंबधित स्थान पर छापेमारी की गयी। कारोबार में लिप्त उक्त मकान से एक हिरासत में आ गया लेकिन तीन फरार होने में सफल रहे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने नाम जिलानी पुत्र इसरार निवासी किछौछा बताया और भागे हुए लोेगों के बारे में भी जानकारी दी। मामले का खुलासा करते हुये क्षेत्राधिकारी धमेन्द्र सचान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जो गिरफ्त में है उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होने छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियों को 5 हजार रूपये देकर पुरूस्कृत भी किया।

