LatestNewsछत्तीसगढ़

ट्रेन से कट कर महिला की मौत

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

मेदिनीनगर:-शहर थाना क्षेत्र के कान्दू मुहल्ला बुद्धदेव विश्वकर्मा की पत्नी गीता देवी उम्र 55 वर्ष की मौत शुक्रवार की सुबह ट्रैन की चपेट में आने की वजह से हो गयी। इस घटना के बारे में बताया जाता है कि गीता देवी शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे किसी काम से अपने घर के पास वाले रेलवे ट्रैक क्रॉस कर जा रही थी, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना के एसआई मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोदीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Share This News