विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सामग्रियों का किया प्रदर्शन
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
हरदीबाजार -: पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईदा , लोटनापारा , ओढ़ालीडीह , आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है । आंगनबाड़ी में रंगोली के साथ पौष्टिक आहार वाले खाघ सामग्रियों , हरी सब्जियों , पत्तेदार सब्जियों एवं विभिन्न पोषण सामग्रियों का प्रदर्शन कर पोषण संबंधी जानकारी दी गई । समुदाय से पोषण व स्वास्थ्य पर चर्चा की गई । किशोरी बालिकाओं को पोषण स्वास्थ्यगत बातों से अवगत कराया गया । स्वच्छता के अलावा मासिक धर्म के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । सुपोषण चौपाल के तहत गोद भराई , अन्न प्रासन्न का आयोजन कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती श्रीवास , सविता मरावी , वर्षा पटेल , राधिका , कलेश्वरी , गायत्री , फुलेश्वरी , रुखमणी पटेल , सहायिका कृष्णा बाई श्रीवास , बिरजेश्वरी , रामायन , बृहस्पति ,आकाश , किरन अभय , मधुरी हिमानी , ईश्वरी , राजेश्वरी , मनीषा राठौर , काजल रानी , प्रभा पटेल , गीता मरावी ,पंच तुंगन पटेल, श्रुति समुह के राजकुमारी पटेल , समाज सेवी कमलेश शीनू साहू , मुकेश राठौर ,दुर्गेश मरावी आदि ने आयोजन में सहयोग किया ।

