आम आदमी पार्टी महिला नेता किरन पांडे विश्वास अपने बेटे का जन्मदिन कॉपी किताब बांटकर मनाया।
आम आदमी पार्टी महिला नेता किरन पांडे विश्वास अपने बेटे का जन्मदिन कॉपी किताब बांटकर मनाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
रुद्रपुर आम आदमी पार्टी के महिला कार्यकर्ता किरन पांडे विश्वास ने पुत्र उत्कर्ष पांडे विश्वास के हर वर्ष की तरह जरूरतमंद लोगों को और बच्चों को कॉपी किताब और खाने का सामान देकर अपने बेटे उत्कर्ष पांडे विश्वास का तीसरा जन्मदिन मनाया।। रुद्रपुर में देवभूमि एनजीओ के अध्यक्ष कोमल शर्मा जी के एनजीओ के बच्चों को पेन पेंसिल किताब और खाने के सामान देकर छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ा कर शिक्षा की ओर ले जाने के लिए प्रोत्साहन किया और होली के अवसर पर एक दूसरे द्वेष भावना मिटाकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां महिलाओं का सशक्तिकरण सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा को लेकर आगे आया जा सके। हर वर्ष की भांति अपने पुत्र का जन्मदिन गरीब और जरूरतमंद लोगों के सहयोग करके बनाते हैं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी बच्चों ने और बड़ों ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की । और उन्होंने यह भी कहा कि जो लाखों रुपए खर्च बड़े होटल में जन्मदिन मनाने में खर्च कर देते हैं अगर वही छोटी-छोटी खुशी , बस्ती झोपड़पट्टी गली कूचे पिछड़े क्षेत्रों के बच्चे और जरूरतमंद लोगों के सहयोग करके किया जाए तो देश के अंदर शिक्षा और व्यवस्था दोनों सुधार आएगी।।। वितरण कार्यक्रम किरण पांडे विश्वास, कोमल शर्मा, नेहा सिंह, कांग्रेस नेता संजय , समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास, बिट्टू माझी, दिनेश मंडल, नीमा ,अनीता, संजना ,कोमल आदि लोग उपस्थित थे।

