FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandनैनीताल

हल्द्वानी गौला पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हल्द्वानी। यहां के गौला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां गौला पुल से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिला है। युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय लाखन के रूप में हो गई है। बताया जा रहा है कि रामनगर निवासी लाखन यहां गौलापार रिश्तेदारी में रह रहा था। प्रथम दृष्टया युवक के दो पैरों की हड्डी टूटी है। जबकि मुंह से झाग निकलता भी दिखा। जिससे आत्महत्या की आंशका जताई जा रही है। ऐसे में पुल से नीचे कूदने और जहर खाकर आत्महत्या करने दोनों की आशंका है। लेकिन पुलिस भी अभी स्पष्ट नतीजे पर नहीं पहुंची। क्योंकि, पैरों के अलावा कहीं चोट नहीं थी। जबकि युवक का शव पत्थर पर पड़ा हुआ मिला। उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ,पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Share This News