उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। हल्द्वानी में बनी कोरोना लैब में इस रिपोर्ट की पुष्टी हुई है। जांच के बाद रिपोर्ट को देहरादून भेजा गया है। जानकारी मुताबिक इंदिरा गांधी वन अनुसंधान के आइएफएस प्रशिक्षुओं का दल पिछले दिनों शैक्षिक भ्रमण पर फिनलैंड, रूस और स्पेन गया था। देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी गए थे विदेश भ्रमण पर इनमें से खांसी बुखार आदि लक्षणों के छह के सैंपल हल्द्वानी करोना सैंट्रल लैब भेजे गए थे, जिसमें सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है इस दल के लौटने पर दो दिन पहले ही छह प्रशिक्षुओं के सैंपल लिए गए थे। जिनको जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बनाई गई कोरोना लैब में भेजा गया था। कोरोना संक्रमित प्रशिक्षु भी इस दल में शामिल था। जिनकी रिपोर्ट रविवार को हल्द्वानी मेडिकल की लैब से प्राप्त हुई है। फिलहाल संक्रमित प्रशिक्षु को आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें कि अभी तक प्रदेश में 25 सैंपल लिये गए हैं, जिनमें 17 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें एक में कोरोना की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है हमने रिपोर्ट शासन को भेज दी है


