FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए नई संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

देहरादून–देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए अनलॉक-4 के क्रम में प्रदेश सरकार ने दी बड़ी राहत दी है।

अब उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए नई संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है, गाइडलाइन के तहत जो भी पर्यटक उत्तराखंड आ रहा है वह चाहे किसी भी माध्यम से आए स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल में उसे पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा ।वहीं सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 2 दिन तक होटल यह होमस्टे में रहने के नियम को खत्म कर दिया है वही पर्यटक को कोविड-19 की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लाने की भी जरूरत नहीं है होटल में एंट्री से पहले केवल थर्मल स्क्रीनिंग सैनिटाइजेशन और अन्य स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल का ही होटलकर्मी करेंगे पालन अगर होटल मैनेजमेंट को जरूरी लगे तो वह अपना प्रोसीजर उपयोग कर सकते हैं ।जब टूरिस्ट उनके होटल में आए वहीं अगर कोई टूरिस्ट कोरोनावायरस पाया जाता है तो होटल प्रबंधन को तुरंत जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देनी होगी वही उसके बाद तमाम गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन उन्हें अनिवार्य रूप से करना होगा।

Share This News