आप पार्टी विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया
न्युज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़ 44 विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में ऑक्सीमीटर अभियान को सफल बनाने के लिए तथा नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के सफल संचालन के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक में कई साथियों के सुझाव आए जिसमें सैनिटाइजर मास्क दस्ताने की मांग ऑक्सी मित्रों के लिए की गई इस पर सभी साथियों ने सामूहिक आर्थिक सहयोग देने की बात कही।
ऐसे कहीं ऑक्सी मित्र हैं जो ऑक्सीमीटर मशीन के सफल संचालन को सही रूप में नहीं कर पा रहे हैं उनकी दिक्कतों को सुना गया और दूर किया गया।
तथा नगर क्षेत्र में मशीनों से सैनिटाइजर ऑक्सीमीटर अभियान रोज चलाया जाएगा।
बैठक में डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश पुनेडा, विधि सलाहकार एडवोकेट आलोक चौधरी, पुरमल धर्मशक्तू, यूथ प्रभारी पंकज सिंह ग्याला, सूचना प्रभारी सुरेश जोशी, अक्षय मित्र अभियान के संयोजक लोकेश जोशी,भूपेश जोशी, सह प्रभारी गिरीश जोशी, शंकर राम, भावना शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

