berinagFEATUREDGeneralLatestNews

कलमठ बंद होने से पानी दुकानो मे घुसा कई दुकानदारो का सामान हुआ खराब।

कलमठ बंद होने से पानी दुकानो मे घुसा कई दुकानदारो का सामान हुआ खराब।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग कल रात हुई मूसलाघार बारिश के कारण नगर के बाजार में कई दुकानो में पानी घुस गया और सामान खराब हो गया । बेरीनाग बाजार मे स्थित नालिया व कलमठ बंद होने के कारण बारिश का पानी व कचरा सडक मे फैल गया व कई दुकानो में पानी घुस गया। सुबह नगर पंचायत के अध्यक्ष हेम पंत वार्ड मेम्बर डीएल शाह ने मौके पर पहुचकर एन एच के जेई को कलमठ खोलने को कहा व बेरीनाग मे कई कलमठ बंद होने के कारण बारिश का पानी सडको मे ही बह रहा है। जिससे सडके भी खराब हो रही है ।उन्होने लोगो से अपील वह कचडे को नालियो मे न डाले व नालिया साफ रखे इस मौके पर नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रो ने बाजार व नालियो से कचडा हटाकर साफ किया।

सभासद डीएल शाह ने कहा कि कोई भी व्यापारी सडक के नालियो मे कचडा नही डालेगे नालीयो में कचरा डालने वालो के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी इस मौके पर नागर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत,सभासद डीएल शाह,नीरज धानिक,कमल पंत,भगवान कार्की समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This News