FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

विधायक मीना गंगोला ने बुगली में 45+ उम्र से अधिक के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का शुभारम्भ किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गंगोलीहाट। विधायक मीना गंगोला  मुख्यालय से 80 किमी. दूर विभागीय अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्र बुंगली गंगोलीहाट पहुँची।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45+ उम्र से अधिक के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन का शुभारंम्भ किया। इसके बाद  PMGSY के अधिकारियों को टिम्टा-बुंगली सड़क के सुधारीकरण करने के निर्देश दिए एवं लोकनिर्माण विभाग को विभिन्न सड़को के सर्वे करने के लिए आदेशित किये।


बुंगली-पोखरी-पालीपल्याल सड़क मिलान, ड्यूलहराकोट निगल्टी से बड़ेना सड़क मिलान,सुनखोला बैंड से पाली पल्याल सड़क मिलान हेतु विधायक निधि से धन स्वीकृत किया।उच्चत्तर मा.विद्यालय बुंगली का भवन बनकर तैयार हो गया है जल्द ही भवन का उदघाटन किया जाएगा। साथ ही रौतेड़ा गांव में सड़क के स्वीकृत होने पर विधायक  का ग्रामवासियों ने स्वागत किया ।


डूनी-चहज मोटर मार्ग के स्यालातोली बैंड से रौतेड़ा गांव 6 किमी सड़क होते हुए टिम्टा-बुंगली सड़क से मिलेगी।जो कि मुख्यमंत्री घोषणा में है जो कि 4 किमी. सड़क स्वीकृत हो गयी है ,जल्द ही गांव को सड़क मिल जाएगी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट बीएस फोनिया ,स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ पवन कार्की ,भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा ,सुरेश जोशी ,नीमा परगाई ,महिपाल बिष्ट ,शेर सिंह परगाई ,कृष्णा पल्याल  ,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोठारी ,अजय कन्याल,दीपक रौतेला,विनोद डसीला,दीपक कन्याल उपस्थित रहे।

Share This News