LatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा रायपुर कोरबा हसदेव इंटरसिटी एक्सप्रेस का हुआ शुभारंभ :-

न्यूज होम लाइव व्यूरोः-

कोरबा रायपुर कोरबा हसदेव इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ कार्यक्रम कोरबा रेलवे स्टेशन में आज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा सांसद डॉ. बंसीलाल महतो , अध्यक्ष के रूप में संसदीय सचिव एवं कटघोरा विधायक लखन लाल देवांगन , विशिष्ट अतिथि जयसिंह अग्रवाल (विधायक कोरबा), रेणु अग्रवाल (महापौर कोरबा नगर निगम), कैसर अब्दुल हक जी (जिलाधीश कोरबा), मयंक श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक कोरबा), रणवीर शर्मा (आयुक्त नगर निगम कोरबा), देवी सिंह टेकाम (जिला पंचायत अध्यक्ष), डी आर एम साहब, कोरबा विकास समिति से एम डी माखीजा , कमलेश यादव , किशोर शर्मा , हितानंद अग्रवाल , राकेश श्रीवास्तव , श्रीकांत बुधिया मंचासीन रहे । कार्यक्रम के दौरान कवर्धा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर कोरबा रेलवे स्टेशन से हसदेव एक्सप्रेस को रवाना किया गया।*

Share This News