मतदान नहीं मत का दान कीजिए अच्छे सच्चे को चुनिए:- अमरनाथ अग्रवाल ।
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती ।
*माटी मंच के संयोजक अमरनाथ अग्रवाल द्वारा झुग्गी झोपड़ियों में जाकर लोगों से अपील की जा रही है। जो पैसे का प्रलोभन दे, जो सामान दे, उसको बिल्कुल वोट मत दीजिए।*
*उसने आपको पैसा दिया और आपने वोट दिया हिसाब बराबर। आप अपने मत का दान दीजिए। जिसका पुण्य आपको वापस लौट कर जनहित के काम होकर मिले। आप अधिकार के साथ उस व्यक्ति तक जाकर अपना काम करा सके।*
*पैसा समान लेने के बाद हमारे अधिकार समाप्त हो जाते हैं। हमें अधिक से अधिक संख्या में वोट करना चाहिए।*
*माटी मंच के संयोजक ने लोगों से पूछा की माटी मंच को निस्वार्थ भाव से बिना पैसे कौन कौन भाई, माता, बहने वोट देंगे। बड़ी संख्या में लोग हाथ उठाकर माटी मंच का समर्थन किया।*

