FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट नगर में प्रशासन द्वारा 2 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

गंगोलीहाट नगर व आसपास में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या अधिक मिलने पर गंगोलीहाट नगर में प्रशासन द्वारा 2 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसके तहत आज नगर में मेडिकल स्टोर डेरी वह गैस गोदाम के अलावा पूरे नगर क्षेत्र में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यालय बैंक पोस्ट ऑफिस पूर्ण रुप से बंद रहे ।

वाहनों की आवाजाही भी मामूली रही इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की जांच के लिए नगर पंचायत के सभी वार्ड वह नगर में सैंपल लिए जाने का कार्य किया जा रहा है प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन कार्की ने सभी लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा नियमित रूप से हाथ धोने का आह्वान किया है कल आज भी नगर मैं पूर्ण लॉक डाउन का आह्वान किया गया है

Share This News