गंगोलीहाट में अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर व्यापार संघ व पुलिस-प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न।
किशन पाठक न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
गंगोलीहाट।आगामी अष्टमी मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापार संघ गंगोलीहाट तथा पुलिस-प्रशासन की एक खुली बैठक आयोजित की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में तय किया गया कि आगामी सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को अष्टमी मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान शहर में शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 19 अक्टूबर को मुख्य बाज़ार में वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान बाज़ार में कोई भी वाहन नहीं चल सकेगा।बैठक में मेन बाज़ार की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ सरकार द्वारा गुटखा, तंबाकू आदि पदार्थों पर लगाए गए प्रतिबंध को पूर्णतः लागू करने पर भी गहन मंथन हुआ। इस संबंध में तहसील प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के पास आवश्यक दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। जल्द ही पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापार संघ को भी इसकी विस्तृत गाइडलाइन सौंप दी जाएगी, ताकि बाज़ार क्षेत्र में इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती,उपाध्यक्ष हन्सा पाठक, कोषाध्यक्ष सुरेश उप्रेती ,जिला संगठन मन्त्री प्रदीप पन्त ,महासचिव मनीष बिष्ट,किशन भंण्डारी ,एस आई नरेन्द्र पाठक ,अकिल सिद्दीकी मुकेश रावल, घनश्याम साह, प्यारे लाल शाह, अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।


