चमोली पुलिस द्वारा चलाया जन जागरूकता अभियान
चमोली पुलिस द्वारा चलाया जन जागरूकता अभियान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चमोली पुलिस जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रामचन्द्र भट्ट सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, गोपेश्वर में पुलिस द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन, छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों को साइबर अपराधों सम्बन्ध में किया गया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के सम्बन्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है, तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में अधिक से अधिक लोग जागरूक बनें इस उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 15/09/2021 को वरिष्ठ उ0नि0 थाना गोपेश्वर संजीव चौहान एवं उ0नि0 राजनारायण व्यास द्वारा रामचन्द भट्ट सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, गोपेश्वर में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं एंव अध्यापकों को साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराधों से कैसे बचें, साइबर अपराध किस प्रकार घटित होते हैं, किस-किस माध्यम से कोई व्यक्ति साइबर अपराधों का शिकार हो सकता है, साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जागरूक किया गया, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260, हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। चमोली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

